Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

गंगनहर में नहाते समय बड़ा हादसा, एक युवक को पुलिस ने बचाया, दूसरा डूबकर लापता..

✍ Super Admin 🕒 07 Feb 2026, 02:59 PM
गंगनहर में नहाते समय बड़ा हादसा, एक युवक को पुलिस ने बचाया, दूसरा डूबकर लापता..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। पिरान कलियर क्षेत्र में शनिवार दोपहर गंग नहर में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया। नहर में डूब रहे दो युवकों में से एक को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बचा लिया गया, जबकि दूसरा युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस व जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर MDT के माध्यम से थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली कि पिरान कलियर के पास गंग नहर में एक युवक गिर गया है। सूचना पर तत्काल चेतक वाहन पर तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान व जल पुलिस कर्मी राधे को मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि गंग नहर में दो युवक डूबते हुए संघर्ष कर रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से 18 वर्षीय कृष्णा पुत्र राकेश निवासी अलावलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि, दूसरा युवक आदित्य पुत्र फोनी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी अलावलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार नहर के तेज बहाव में बह गया।

घटना के बाद से लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस और जल पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

थानाध्यक्ष की अपील....
घटना के बाद थानाध्यक्ष कलियर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जान अत्यंत कीमती है, इसे जोखिम में न डालें। बिना किसी सुरक्षा उपाय के नहर में न उतरें। नहर का बहाव अत्यधिक तेज होता है, जिससे संतुलन बिगड़ने पर जान का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही उन्होंने लोगों से घाटों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर स्नान न करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Comments (0)