Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

“ऑपरेशन प्रहार: 500 CCTV खंगालकर हरिद्वार पुलिस ने हरियाणा से दबोचे वाहन चोर”

✍ Super Admin 🕒 30 Apr 2026, 05:30 PM
“ऑपरेशन प्रहार: 500 CCTV खंगालकर हरिद्वार पुलिस ने हरियाणा से दबोचे वाहन चोर”

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

मंगलौर: मंगलौर क्षेत्र से चोरी हुई ईको कार के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। 22 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली निवासी बंटी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी, जिसमें गुंड मंडी क्षेत्र से ईको कार चोरी होने की सूचना मिली थी।

 CCTV खंगालकर पहुंची पुलिस आरोपियों तक:
पुलिस टीम ने हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक करीब 419 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक काली स्विफ्ट डिजायर कार संदिग्ध रूप में नजर आई, जो अस्थायी नंबर प्लेट के साथ कई टोल प्लाजा के बैरियर तोड़ते हुए फरार हो रही थी।

 पानीपत से दबोचे गए आरोपी:
लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम ने 29 अप्रैल 2026 को गोहाना रोड, पानीपत (हरियाणा) से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई ईको कार और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।

 खिलाड़ी निकले शातिर चोर:
गिरफ्तार आरोपी कबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं, जो कोचिंग ले रहे थे। जांच में सामने आया कि दोनों नशे के आदी हैं और झूठी शान-शौकत के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

 प्लान बनाकर की वारदात:
आरोपियों ने पहले वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचने की योजना बनाई और फिर गुंड मंडी क्षेत्र से ईको कार चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस की बड़ी कामयाबी:
इस कार्रवाई से न सिर्फ अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ, बल्कि पीड़ित को उसकी गाड़ी वापस दिलाकर पुलिस ने आमजन का विश्वास भी मजबूत किया है। हरिद्वार पुलिस की अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
 आरोपी:
शाहिल पुत्र अनिल, निवासी पानीपत (हरियाणा)
संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह, निवासी पानीपत (हरियाणा)
 बरामदगी:
01 ईको कार (DL8CAC-9788)
01 स्विफ्ट डिजायर (काला रंग, बिना नंबर प्लेट)

Comments (0)