Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
प्रशासन

4 घंटे में पुलिस का कमाल — ताबड़तोड़ दबिश से टूटा अपहरणकर्ता का हौसला, मासूम बच्ची सकुशल बरामद..

✍ Super Admin 🕒 20 Feb 2026, 05:43 PM
4 घंटे में पुलिस का कमाल — ताबड़तोड़ दबिश से टूटा अपहरणकर्ता का हौसला, मासूम बच्ची सकुशल बरामद..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: देर रात हुए मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस की त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई ने बड़ा परिणाम दिया। फुटपाथ से चोरी हुई दो वर्षीय बच्ची को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। 

पुलिस टीमों की लगातार दबिश और सख्त घेराबंदी से घबराकर कथित अपहरणकर्ता बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस की मुस्तैदी की व्यापक सराहना हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बहुस्तरीय कार्रवाई शुरू कर दी। सिटी कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआईयू की पांच संयुक्त टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

बताया गया कि बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से अज्ञात व्यक्ति दो वर्षीय बच्ची को उठाकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने जनपद के संवेदनशील स्थानों, बॉर्डर क्षेत्रों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी।

मैन्युअल पुलिसिंग के साथ डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगातार चलाए गए अभियान के दौरान बच्ची ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल उसे सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बढ़ते दबाव और ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। परिवार ने पुलिस का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई और गुडवर्क की सराहना की।

Comments (0)