Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
प्रशासन

"SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता, 11 साल का मासूम सकुशल बरामद"

✍ Super Admin 🕒 14 Apr 2026, 09:11 PM
"SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता, 11 साल का मासूम सकुशल बरामद"

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुए 11 वर्षीय मासूम को पुलिस ने महज कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से जहां परिवार ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। मामला बीती 14 अप्रैल का है, जब वादी पप्पू उपाध्याय निवासी मुल्की नगर, रावली महदूद (मूल निवासी जिला छपरा, बिहार) ने अपने 11 वर्षीय पुत्र के 13 अप्रैल को बिना बताए घर से चले जाने की सूचना थाना सिडकुल में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले को प्राथमिकता में लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया।

थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए सुरागरसी-पतारसी के जरिए गुमशुदा बालक को ढूंढ निकाला और सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस टीम में शामिल रहे: थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई विकास रावत, अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, हेडकांस्टेबल देशराज, हेडकांस्टेबल प्रेम सिंह, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र मलिक व कांस्टेबल गजेन्द्र प्रसाद।

Comments (0)