Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
प्रशासन

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई उपनिरीक्षकों के तबादले

✍ Super Admin 🕒 06 Apr 2026, 04:16 PM
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई उपनिरीक्षकों के तबादले

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी द्वारा उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई चौकी प्रभारी व कोतवाली स्तर पर तैनात उ0नि0 को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


उ0नि0 मोहन कठैत को कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी लालढांग (कोतवाली श्यामपुर) नियुक्त किया गया है। वहीं उ0नि0 सुभाष चन्द्र जखमोला को लालढांग चौकी से हटाकर प्रभारी चौकी सोत बी, कोतवाली रुड़की भेजा गया है।


इसी क्रम में उ0नि0 आनन्द मेहरा को सोत बी चौकी से कोतवाली गंगनहर स्थानांतरित किया गया है। उ0नि0 ऋषिपाल पटवाल को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी मायापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उ0नि0 देवेन्द्र चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कोर्ट (कोतवाली सिड़कुल) भेजा गया है, जबकि उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगई को चौकी कोर्ट से वापस पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उ0नि0 शेख सद्दाम को पुलिस लाइन से कोतवाली मंगलौर, उ0नि0 बबलू चौहान को कोतवाली सिड़कुल से

 कोतवाली पथरी और उ0नि0 महेन्द्र पुण्ड़ीर को कोतवाली पथरी से कोतवाली रुड़की भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Comments (0)