Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
प्रशासन

दून में पुलिस का बड़ा धमाका: 1 लाख का इनामी बदमाश पकड़ा, राजपुर गोलीकांड में 3 और गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 01 Apr 2026, 11:10 PM
दून में पुलिस का बड़ा धमाका: 1 लाख का इनामी बदमाश पकड़ा, राजपुर गोलीकांड में 3 और गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: दून पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़े मामलों में जबरदस्त सफलता हासिल कर अपराधियों में खलबली मचा दी। एक ओर बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग का 1 लाख का फरार इनामी बदमाश दबोचा गया, तो दूसरी तरफ राजपुर के चर्चित गोलीकांड में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस को मजबूत कर दिया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में समन्वित रणनीति अपनाई, जिसमें स्थानीय पुलिस, बाहरी राज्यों की टीमों और तकनीकी सर्विलांस का प्रभावी इस्तेमाल किया गया।

केस नम्बर 1: "ऑपरेशन प्रहार" में इनामी बदमाश धराया......
"ऑपरेशन प्रहार" के तहत दून पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उड़ीसा के कटक जेल से फरार 1 लाख का इनामी अपराधी राजा साहनी को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी करीब 6 माह पूर्व जिला कारागार कटक से जेल तोड़कर फरार हो गया था और तभी से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। उड़ीसा पुलिस को उसके ऋषिकेश में देखे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद दून पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया।

क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीमों ने त्रिवेणी घाट और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार की पहचान की। सघन चेकिंग के दौरान नटराज चौक से टिहरी रोड पर सुमन पार्क के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया, जहां कार की पिछली सीट पर बैठे आरोपी की पहचान राजा साहनी के रूप में हुई और उसे मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी के अन्य राज्यों में भी आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

केस नम्बर 2: राजपुर गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा.....
राजपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में दून पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तीन और आरोपियों—आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा—को गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि 30 मार्च की सुबह जोहड़ी गांव में दो गाड़ियों में सवार युवकों के बीच बिल विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया था। पीछा करते हुए हुई फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनके कब्जे से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने लगातार दबिश देकर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, ताकि पूरे गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

Comments (0)