Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
प्रशासन

कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: हिस्ट्रीशीटरों की परेड कर अपराधियों को दी चेतावनी

✍ Super Admin 🕒 14 Mar 2026, 02:05 PM
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: हिस्ट्रीशीटरों की परेड कर अपराधियों को दी चेतावनी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: कलियर पुलिस ने क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम उठाते हुए हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई।


शनिवार को थानाध्यक्ष पिरान कलियर के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनकी परेड कराई गई। इस दौरान कुल 14 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए। पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों और कामकाज की जानकारी ली और उन्हें दोबारा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त चेतावनी दी।


पुलिस ने विशेष रूप से उन लोगों पर भी नजर रखने की बात कही जो पूर्व में नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं और जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। ऐसे सभी व्यक्तियों को पुलिस के रडार पर रखा गया है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
थानाध्यक्ष पिरान कलियर ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित बीट अधिकारी या कर्मचारी को दें। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)