Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
राजनीति

कलियर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, वार्ड 5 और 9 में सड़क व नाला निर्माण का शुभारंभ

✍ Super Admin 🕒 28 Apr 2026, 05:38 PM
कलियर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, वार्ड 5 और 9 में सड़क व नाला निर्माण का शुभारंभ

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 5 और 9 में आंतरिक सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी और राशिद अली के साथ फीता काटकर किया।

इस मौके पर सलीम अहमद ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

वहीं सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से सड़कों और नालियों की समस्या बनी हुई थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उनके प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्य जमीनी स्तर पर शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
इस अवसर पर रहीश अहमद, अरशद, ईनाम, इरशाद, अकबर, मुस्तुफा, मौलवी दानिश, जरीफ, आशिक अली, तौकीर, सलीम सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments (0)