Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
विदेश

इंसानियत की मिसाल बनी 6 साल की निदा फातिमा

✍ Super Admin 🕒 01 Apr 2026, 08:39 AM
इंसानियत की मिसाल बनी 6 साल की निदा फातिमा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर । कलियर क्षेत्र से मानवता और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल सामने आई है, जहां महज 6 साल की बच्ची निदा फातिमा ने ईरान के लोगों की मदद के लिए अपनी जमा की हुई गुल्लक दान कर दी। 

निदा फातिमा, भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अज़ीम अहमद की पुत्री हैं।


नन्ही बच्ची के इस सराहनीय कदम से प्रेरित होकर पिरान कलियर और आसपास के गांवों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 1,72,051 रुपये की सहायता राशि एकत्र कर ईरान भेजी गई।


इस अवसर पर दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ईरान के प्रतिनिधि हजरत डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही भी मौजूद रहे। उन्होंने भारत और ईरान के लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ कराई।


स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटी सी बच्ची का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाता है कि मदद के लिए उम्र नहीं, बल्कि दिल बड़ा होना चाहिए।

Comments (0)